वाराणसी:
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (बाबतपुर एयरपोर्ट) के कायाकल्प और विस्तारीकरण की योजना को समय से पूरा करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। *2,870 करोड़ रुपये* की भारी-भरकम लागत से साल *2027 तक* बाबतपुर हवाई अड्डे को एक अत्याधुनिक और पूरी तरह इको-फ्रेंडली ‘हरित एयरपोर्ट’ (Green Airport)* के रूप में विकसित किया जा रहा है।
इसी सिलसिले में वाराणसी के जिलाधिकारी (DM) ने खुद बाबतपुर एयरपोर्ट परिसर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां चल रहे निर्माण कार्यों, विकास परियोजनाओं और जमीन अधिग्रहण की जमीनी हकीकत का जायजा लिया और अधिकारियों को काम की गति बढ़ाने के कड़े निर्देश दिए।विस्तार के बाद एयरपोर्ट की यात्री क्षमता वर्तमान के लगभग 39 लाख से सीधे ढाई गुना बढ़कर *99 लाख (9.9 MPPA)* सालाना हो जाएगी।
रनवे विस्तार के रास्ते में आ रहे नेशनल हाईवे (NH-31) की जगह एक शानदार अंडरपास (टनल) बनाया जाएगा। इसके ऊपर रनवे पर विमान उड़ान भरेंगे और नीचे सुरंग से गाड़ियां गुजरेंगी रनवे की लंबाई और क्षमता बढ़ने से बोइंग 777 जैसे दुनिया के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय विमान भी यहां आसानी से लैंड कर सकेंगे। नए इंटीग्रेटेड टर्मिनल की बनावट में वाराणसी के गंगा घाट, प्राचीन मंदिरों की वास्तुकला और सारनाथ के ऐतिहासिक प्रतीकों को संजोया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान वाराणसी के जिलाधिकारी ने निर्माण एजेंसी और एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। डीएम ने भूमि रजिस्ट्री और मुआवजे की बची हुई प्रक्रियाओं को भी आपसी समन्वय से जल्द से जल्द निपटाने के निर्देश दिए ताकि निर्माण की रफ्तार में कोई रुकावट न आए। इस विस्तार के बाद बाबतपुर एयरपोर्ट पूर्वांचल के पर्यटन और व्यापार के लिए मील का पत्थर साबित होगा।










Users Today : 14
Users This Year : 23710
Total Users : 36303
Views Today : 43
Total views : 71309