आधिकारिक बयान जारी कर कहा- अपुष्ट सूचनाओं पर भरोसा न करें, केवल अधिकृत स्रोतों से मिली जानकारी को ही मानें अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र से जुड़े प्रकरण में विशेष जांच दल (एसआईटी) की रिपोर्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपे जाने संबंधी चल रही
अटकलों के बीच उत्तर प्रदेश सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने सोमवार को स्थिति स्पष्ट की है। विभाग ने कहा है कि एसआईटी ने अभी तक अपनी जांच रिपोर्ट मुख्यमंत्री को प्रस्तुत नहीं की है और इस संबंध में कुछ समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरें भ्रामक एवं तथ्यहीन हैं।
सूचना विभाग ने सोशल मीडिया के जरिए जारी किया स्पष्टीकरण
उत्तर प्रदेश सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से जारी संदेश में कहा गया है कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र से संबंधित मामले में एसआईटी की रिपोर्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अब तक नहीं सौंपी गई है।
विभाग ने लोगों से अपुष्ट सूचनाओं पर विश्वास न करने और केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है। रिपोर्ट सौंपे जाने को लेकर चल रही थीं अटकलें
हाल के दिनों में विभिन्न मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया था कि राम मंदिर से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले में गठित एसआईटी अपनी अंतरिम रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंप सकती है। कुछ रिपोर्टों में रिपोर्ट तैयार होने और उसके प्रस्तुत किए जाने की संभावना भी जताई गई थी।










Users Today : 10
Users This Year : 23706
Total Users : 36299
Views Today : 13
Total views : 71279