एक मां अपने ही बच्चों के लिए न्याय की लगाई गुहार, कानपुर से आई इस कहानी ने उठाए कई सवालिया निशान

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र के धूल भूल गांव की रहने वाली एक बुजुर्ग मां रेखा सेंगर आज न्याय की आस में दर-दर भटकने को मजबूर है। मां का आरोप है कि उनके बच्चों को झूठे मुकदमों और आरोपों में फंसाया जा रहा है, जिससे पूरा परिवार मानसिक और सामाजिक रूप से परेशान है।

बुजुर्ग महिला का कहना है कि उन्होंने कई जगह शिकायत की, लेकिन अब तक उन्हें संतोषजनक न्याय नहीं मिला। यही वजह है कि उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से निष्पक्ष जांच की मांग की है।

महिला ने अपने बयान में कहा कि वह अपने बच्चों के भविष्य को लेकर बेहद चिंतित हैं और चाहती हैं कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो, ताकि सच सबके सामने आ सके। उन्होंने अपने ज्येष्ठ की बहु तथा एक अधिवक्ता भूपेन्द्र यादव समेत कई व्यक्तियों पर वीडियो वायरल कर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच कराए जाने की बात कही।

अब सवाल यह है कि आखिर एक बुजुर्ग मां को इस उम्र में न्याय के लिए इतनी बड़ी लड़ाई क्यों लड़नी पड़ रही है?

 

रिपोर्ट – विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

उपखनिज का परिवहन करने में अनियमितता पाये जाने पर 45 वाहनों पर आनलाईन चालान कर 19.36 लाख वसूल कर 32 वाहनों को सम्बन्धित थानों उपखनिज का परिवहन करने में अनियमितता पाये जाने पर 45 वाहनों पर आनलाईन चालान कर 19.36 लाख वसूल कर मौके पर जमा कराया गया तथा 32 वाहनों को सम्बन्धित थानों की अभिरक्षा में दिया गया अभिरक्षा में