वाराणसी।
योगी अखाड़ा परिवार के तत्वावधान में 14 जून 2026 को, वाराणसी में भव्य महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक महोत्सव का आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर देशभर से संत-महात्माओं, श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ जी महाराज के महामंडलेश्वर पद से जुड़े आध्यात्मिक गौरव का स्मरण तथा सनातन परंपरा के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प रहा। महोत्सव में संत समाज ने धर्म, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण में संतों की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।

योगी अखाड़ा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी राधेश्याम जी महाराज के नेतृत्व में आयोजित इस समारोह में अखाड़े के विभिन्न पदाधिकारियों एवं संतों ने सहभागिता की। साथ ही श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर योगी राजेश्वरानंद जी महाराज, श्री धाम वृंदावन की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान की।
इस अवसर पर योगी अखाड़ा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मातृशक्ति साध्वी सुषमा मिश्रा जी ने कहा कि सनातन संस्कृति के संरक्षण, सेवा और आध्यात्मिक जागरण के लिए अखाड़ा परिवार निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने समाज में एकता, सद्भाव और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में योगी अखाड़ा परिवार ने समस्त देशवासियों, संत समाज एवं श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए सभी के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की। पूरे आयोजन का वातावरण भक्तिमय जयघोषों और आध्यात्मिक उल्लास से गूंजता रहा।











Users Today : 61
Users This Year : 16904
Total Users : 29497
Views Today : 160
Total views : 58515