चन्दौली पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय)। नगर क्षेत्र स्थित एक सरकारी शराब ठेके की कैंटीन में मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मुगलसराय थाने में लिखित तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
लखमीपुर निवासी विश्वम कुमार पुत्र संजय कुमार, जो जीटी रोड स्थित सरकारी शराब ठेके की कैंटीन का संचालन करते हैं, ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है
कि मंगलवार रात करीब 9:30 बजे सोनू जायसवाल और सर्वेश कुमार निवासी गढ़ राम मंदिर, थाना मुगलसराय अपने दो अन्य साथियों के साथ उनकी दुकान पर पहुंचे।
पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने दुकान पर मौजूद उनके कर्मचारी प्रहलाद पुत्र कमलेश गुप्ता निवासी परमार कटरा तथा वीरेंद्र कुमार के साथ गाली-गलौज करते हुए जमकर मारपीट की। इतना ही नहीं, आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।
तहरीर में पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उक्त लोग दबंग प्रवृत्ति के हैं और आए दिन मारपीट जैसी घटनाओं को अंजाम देते रहते हैं। पीड़ित ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में मुगलसराय थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित का लिखित प्रार्थना पत्र प्राप्त हो गया है। मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।











Users Today : 87
Users This Year : 17400
Total Users : 29993
Views Today : 190
Total views : 59470