दिनांक 10.06.2026 को थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 120/2026, धारा 85/108/3(5) बीएनएस के अंतर्गत वांछित अभियुक्त धनन्जय तिवारी पुत्र हरिशंकर तिवारी, निवासी ग्राम भोजूपुर (रूपापुर), थाना मिर्जामुराद, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 32 वर्ष (मृतका का पति) को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व दिनांक 27.04.2026 को उक्त प्रकरण में वांछित अभियुक्त हरिशंकर तिवारी पुत्र स्व. दयानाथ तिवारी (मृतका के ससुर), उम्र लगभग 65 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा चुका है।
प्रकरण के अनुसार वादिनी द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया कि उनकी ननद नीतू तिवारी (उम्र लगभग 35 वर्ष) का विवाह वर्ष 2011 में धनन्जय तिवारी पुत्र हरिशंकर तिवारी, निवासी उपरोक्त के साथ हुआ था। विवाह के पश्चात से ही ससुराल पक्ष के सदस्य
—पति धनन्जय तिवारी, ससुर हरिशंकर तिवारी, सास इसरावती देवी, जेठ दिलीप तिवारी, देवर धर्मेन्द्र तिवारी एवं देवरानी बबली तिवारी—द्वारा मृतका को मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित किए जाने का आरोप है।
आरोप है कि दिनांक 24.04.2026 को मृतका ने फोन पर अपनी जान को खतरा बताया था। तत्पश्चात सूचना प्राप्त हुई कि ससुराल पक्ष द्वारा उसे विषाक्त पदार्थ देकर हत्या कर दी गई। उक्त तहरीर के आधार पर थाना मिर्जामुराद पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। अन्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
धनन्जय तिवारी पुत्र हरिशंकर तिवारी निवासी ग्राम भोजूपुर (रुपापुर) थाना मिर्जामुराद जनपद वाराणसी उम्र करीब 32 वर्ष
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
प्र0नि0 गोपाल कुशवाहा, थाना मिर्जामुराद, कमिश्नरेट वाराणसी
उ0नि0 संदीप कुमार सिंह, थाना मिर्जामुराद, कमिश्नरेट वाराणसी
उ0नि0 कौशल किशोर, थाना मिर्जामुराद, कमिश्नरेट वाराणसी
रि0का0 दीपक, थाना मिर्जामुराद, कमिश्नरेट वाराणसी
रि0का0 धर्मेन्द्र, थाना मिर्जामुराद, कमिश्नरेट वाराणसी
का0 पुष्पेन्द्र चन्द्रा, थाना मिर्जामुराद, कमिश्नरेट वाराणसी
का0 हरिराम शुक्ला, थाना मिर्जामुराद, कमिश्नरेट वाराणसी
का0 कमलेश यादव, थाना मिर्जामुराद, कमिश्नरेट वाराणसी










Users Today : 60
Users This Year : 17023
Total Users : 29616
Views Today : 116
Total views : 58701