रामनगर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में लगातार 4399 दिनों के कार्यकाल पूर्ण कर पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के 4398 दिनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने के ऐतिहासिक अवसर पर वाराणसी कैंट विधानसभा के लोकप्रिय विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने रामनगर स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के बीच फल वितरित किए।
इस अवसर पर विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने निरंतर सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। प्रधानमंत्री मोदी हमें यह संदेश देते हैं

कि बिना रुके और बिना थके समाज तथा राष्ट्र की सेवा कैसे की जा सकती है। उनके नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी एक अलग पहचान स्थापित की है और आज विश्व भारत की ओर आशा और सम्मान की दृष्टि से देख रहा है।विधायक सौरभ ने वृद्धाश्रम में उपस्थित बुजुर्गों का हालचाल जाना तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य और सुखद जीवन की कामना की।
उन्होंने कहा कि समाज के वरिष्ठजन हमारे अनुभव और संस्कारों की अमूल्य धरोहर हैं तथा उनकी सेवा करना हम सभी का दायित्व है।कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।










Users Today : 60
Users This Year : 17023
Total Users : 29616
Views Today : 116
Total views : 58701