चन्दौली डीडीयू नगर
शासन द्वारा चकिया तिराहा स्थित मानस नगर गेट के सामने बीएसएनल ऑफिस कार्यालय में आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ हो चुका है। अब आधार से जुड़े किसी भी काम के लिए लखनऊ या वाराणसी के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं। पांच टेबल के माध्यम से आधार बनाने और संशोधन कार्य ऑपरेटर के माध्यम से तेजी से हो रहा है। बावजूद इसके लोगों को लंबी लाइन लगानी पड़ रही है।
आधार संशोधन के लिए कई बार जनपद के लोगों को वाराणसी से लेकर लखनऊ तक का चक्कर लगाना पड़ता था। लेकिन इन दिनों लखनऊ का कार्यालय चकिया तिराहा स्थित बीएसएनएल ऑफिस कार्यालय में शिफ्ट कर दिया गया है। इसके कारण अब लोगों को वाराणसी और लखनऊ का चक्कर नहीं लगाना पड़ रहा है। यहां पर भी चंदौली जनपद सहित गैर जनपद के लोगों का भी नंबर लगाकर आधार संशोधन किया जा रहा है।
इसका मुख्य उद्देश्य स्थानीय जनता को आधार कार्ड संबंधी सभी जानकारी देना और समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।इसमें नया आधार पंजीकरण*: 0 से 5 साल, 5+ साल, सभी उम्र के लिए ,अपडेट सुविधा*: नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल, जेंडर अपडेट
,बायोमेट्रिक अपडेट*: फोटो, फिंगरप्रिंट, आईरिस स्कैन अपडेट ,10 साल पुराने आधार की eKYC/डॉक्यूमेंट अपडेट* – अब अनिवार्य
,
क्रॉस लिमिट केस*: नाम/जन्मतिथि में बड़े बदलाव का निस्तारण,आधार एक्टिवेशन*: डीएक्टिवेट/सस्पेंड आधार को पुनः चालू कराना,अपॉइंटमेंट*: ऑनलाइन/ऑफलाइन टोकन की सुविधा भी उपलब्ध है। सुबह 9:30 से शाम 5:30 बजे तक कार्यालय काम किया जा रहा है।हेल्पलाइन*: 1947,जरूरी दस्तावेज साथ लाएं*: पहचान पत्र, पता प्रमाण, जन्मतिथि प्रमाण। शासन स्तर पर आधार संशोधन और बनाने का कार्य निशुल्क किया जा रहा है।











Users Today : 60
Users This Year : 17373
Total Users : 29966
Views Today : 151
Total views : 59431