वाराणसी
दिनांक 09/06/2026 को समय लगभग 06:25 पर सुबह एक लड़का उम्र लगभग 15 वर्ष जोकि जखनी तिमुहानी वाराणसी से अपने परिवारजन के साथ वाराणसी गंगा स्नान हेतु आया था,
अस्सी घाट पर स्नान के दौरान गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे मौके पर मौजूद ड्यूटी में लगे वैभव सिंह व जल पुलिस गश्त पार्टी के द्वारा तत्परता एवं साहस का परिचय देते हुए तत्काल नदी में पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया व राहत एवं बचाव उपकरण का प्रयोग कर गंगा जी में डूब रहे उक्त बालक को सकुशल बचाकर गंगा नदी से बाहर निकाला गया तथा उनके परिजन को सुपुर्द किया गया । बचाए गए बालक की स्थिति सामान्य है ।
उक्त बालक के परिजनों द्वारा जल पुलिस का धन्यवाद करते हुए , कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई । घाट पर स्नान कर रहे अन्य व्यक्तियों को बैरिकेटिंग के अन्दर रह कर ही स्नान करने हेतु बताया गया । जिससे कोई भी अप्रिय घटना घटित न हो ।
सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. वोट चालक चन्द्रशेखर जल पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी ।
2. का0 वैभव सिंह जल पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी ।
3. हो0 गार्ड अशोक कुमार जल पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी ।
नोटः-
वाराणसी जल पुलिस द्वारा गंगा में स्नान करने वाले सभी श्र्द्धालुगण व आम जनमानस से अपील की जाती है कि कृपया बैरिकेटिंग के अन्दर रह कर ही स्नान करें ।
रिपोर्ट – रिम्मी कौर










Users Today : 57
Users This Year : 23668
Total Users : 36261
Views Today : 124
Total views : 71227