दिनांक 08.06.2026 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा–2025 के दृष्टिगत जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार के साथ स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कटिंग मेमोरियल इंटर कॉलेज, नदेसर सहित अन्य परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचकर सुरक्षा प्रबंधों, परीक्षा संचालन व्यवस्था तथा अभ्यर्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।

पुलिस आयुक्त ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक परीक्षार्थी की गहन जांच, पहचान पत्र एवं बायोमेट्रिक सत्यापन के उपरांत ही प्रवेश सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बताया कि पिछले 10 वर्षों से नकल कराने में संलिप्त व्यक्तियों की गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है।
साथ ही परीक्षा केन्द्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ एवं संदिग्ध गतिविधियों पर सतत दृष्टि रखने, किसी भी प्रकार की नकल अथवा अवांछनीय गतिविधि की सूचना पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने तथा पूरी परीक्षा प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराने के निर्देश दिए।
इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा, पुलिस उपायुक्त वरूणा जोन प्रमोद कुमार सहित अन्य पुलिस बल मौजूद रहे ।










Users Today : 67
Users This Year : 23678
Total Users : 36271
Views Today : 138
Total views : 71241