सैयदराजा(चंदौली)
श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला महामंत्री मानवेंद्र जायसवाल एवं श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के बैनर तले नेशनल हाईवे 19 नौबतपुर में सोमवार को नि:शुल्क प्याऊ का वितरण साथ में मिष्ठान का वितरण भी किया गया।
जिसमें आने – जाने वाले राहगीरों, बस चालकों, ट्रक चालकों, सहित बस एवं टेंपो से भरी सवारियों के बीच भीषण गर्मी में बिसलेरी का बोतल एवं देसी गुड़ वितरित किया गया। साथ में संगठन सर्वोपरि का नारा दिया गया है।
वरिष्ठ पदाधिकारी हिन्दुस्तान अखबार से जुड़े अभिलाष पाण्डेय ने कहा कि सभी साथियों को सभी इकाई में ऐसे कार्य करने चाहिए। मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और इस भीषण गर्मी में अगर आप किसी की प्यास बुझाते है तो उससे बड़ा उपकार कोई नहीं हो सकता है।
अंत में उन्होंने कहा कि संगठन में सभी को एक दूसरे का साथ देना चाहिए। सुशील शर्मा ने कहा कि संस्थान और संगठन में अगर शक्ति हो तो बड़े से बड़ा कार्य किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अभी आने वाले दिनों में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के तरफ से बड़ा कार्यक्रम भी जनपद में होगा इसकी तैयारियां की जा रही है।
इस मौके पर महामंत्री मानवेंद्र जायसवाल ने कहा कि संगठन कागजों में सीमित नहीं रहना चाहिए कि काग़ज़ पर आप अध्यक्ष और महामंत्री सहित संगठन मंत्री बन जाए और कार्य कुछ करे नहीं बल्कि धरातल पर भी सेवा भाव कर दिखना चाहिए और पत्रकार के सुख दुख में सदैव साथ खड़ा रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के बैनर तले गरीब मजलूमों की आवाज बननी चाहिए।
पीड़ित का उत्पीड़न हो रहा तो वहां पत्रकारिता कलम से लिखकर उसकी मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन में अभी नि:शुल्क प्याऊ एक जगह लगाया गया है कुल पांच जगह और लगाया जाएगा साथ ही उन्होंने आने वाले ठंडी के दिनों में निर्धनों के बीच सड़क किनारे रहने वाले के बीच 100 कंबल वितरण का भी ऐलान किया हैं।
इस मौके पर शैल जायसवाल पूर्व प्रधानाध्यापिका ने फीता काटकर शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर अभिलाष पाण्डेय, अंकित जायसवाल,सुशील शर्मा,संतोष जायसवाल, रामजी मौर्या, सोनू जायसवाल सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।










Users Today : 3
Users This Year : 17044
Total Users : 29637
Views Today : 3
Total views : 58728