सकलडीहा,
चतुर्भुजपुर अमावल मार्ग पर बीते दो साल से पुलिया क्षतिग्रस्त है। विभाग की ओर से क्षतिग्रस्त पुलिया का बोर्ड लगाकर छोड़ दिया गया है। सोमवार को सुबह गेहूं लदी टै्रक्टर ट्राली सकलडीहा क्रय केन्द्र पर ले जा रहा था। चतुर्भुजपुर के पास पुलिया जर्जर होने के कारण टै्रक्टर ट्राली सहित पलट गयी। जिससे गेहूं लदी सहित टै्रक्टर चालक पुलिया के नीचे चला गया।
समीप में खड़े किसानों ने किसी तरह टै्रक्टर चालक को बाहर निकालकर निजी हास्पीटल इलाज के लिये भेजा। ग्रामीणों ने इस घटना को लेकर लोक निर्माण विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह पुलिया पिछले दो सालों से क्षतिग्रस्त है, लेकिन आज तक इसका निर्माण शुरू नहीं कराया गया। जिससे आये दिन लोग हादसे का शिकार हो रहे है।
चतुर्भुजपुर-अमावल होते हुए सकलडीहा बाजार और रेलवे स्टेशन,नईबाजार, चंदौली सहित वाराणसी के लिये जाने वाली मार्ग पर पुलिया दर्जनों गांवों के साथ-साथ सकलडीहा और गाजीपुर जिले को भी जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण मार्ग है। पिछले दो वर्षों से पुलिया क्षतिग्रस्त होने के कारण यहां आए दिन लोग गिरकर चोटिल होते रहते हैं और वाहन पलटते रहते हैं।
सैकड़ों लोग सकलडीहा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने और बाबा कालेश्वरनाथ का दर्शन करने के लिए इसी पुलिया से होकर गुजरते हैं। दोपहर में सकलडीहा कस्बा में जाने वाली मार्ग पर ढ़लाई होने के कारण बंद था। नईबाजार से होकर चतुर्भुजपुर अमालव मार्ग से होकर गेहूं लदी टैक्टर ट्राली सकलडीहा क्रय केन्द्र के लिये जा रही थी। पुलिया से गुजरते समय अचानक टै्रक्टर पलट जाने से किसानों का हजारों की गेहूं नु�…










Users Today : 66
Users This Year : 23677
Total Users : 36270
Views Today : 137
Total views : 71240