थाना चील्ह पुलिस द्वारा नौकरी दिलाने झांसा देकर पैसों को ठगी तथा कूटरचित नियुक्ति पत्र देने के अभियोग से सम्बन्धित एक अभियुक्त गिरफ्तार

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर

थाना चील्ह जनपद मीरजापुर पर दिनांकः17.03.2026 को वादी धीरज मिश्रा पुत्र केदारनाथ मिश्रा निवासी ग्राम चेकसारी थाना चील्ह जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी तथा उसकी पत्नी को नौकरी दिलाने के नाम पर ₹06 लाख की ठगी व कूटरचित नियुक्ति पत्र प्रदान करने तथा गाली गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई ।

जिसके आधार पर थाना चील्ह जनपद मीरजापुर पर मु0अ0सं0-38/2025 धारा 316(2),318(4),319(2),352,351(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक चुनार को निर्देश दिये गये उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना चील्ह पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में

दिनांकः07.06.2026 को उप निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव व प्रहलाद यादव मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर चेकसारी से पुरजागीर जाने वाले मार्ग से नामजद अभियुक्त ताराशंकर तिवारी पुत्र स्व0रामाजा निवासी चेकसारी थाना चील्ह जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।

 

रिपोर्ट – आनंद यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

दिनांक 14.06. 2026 दिन रविवार को बौद्ध बिहार पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने का आज 260 वा दिन है अंतर्देशी जलमार्ग प्राधिकरण फ्रेंड विलेज के विरोध में आज के धरने प्रदर्शन का नेतृत्व अमरेश प्रसाद कुशवाहा (एडवोकेट) अध्यक्ष तथागत बौद्ध विहार द्वारा किया गया

दिनांक 14.06.2026 को आगामी माहे मोहर्रम के दृष्टिगत शांति व्यवस्था, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधन को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने हेतु पुलिस उपायुक्त पश्चिमी महोदय द्वारा एडीसीपी पश्चिमी, एसीपी चौक, एसीपी बाजारखाला एवं क्षेत्र के सम्भ्रांत व्यक्तियों के साथ मदरसा मजहरुल इस्लाम, बिल्लौचपुरा थाना बाजारखाला में बैठक आयोजित की गई।