वाराणसी।
चोलापुर थाना क्षेत्र के बनियापुर गांव में बुधवार को दो लोगों के शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। गांव के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में दोनों शव पाए जाने के बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई।
सूचना मिलते ही चोलापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। मृतकों के परिजन भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। प्रारंभिक तौर पर मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान एवं हत्या के कारणों को लेकर जांच जारी है। मामले की आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और चर्चा का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।











Users Today : 24
Users This Year : 23966
Total Users : 36559
Views Today : 56
Total views : 71872