चन्दौली दुल्हीपुर
करवत स्पोर्ट्स एकेडमी ट्रस्ट द्वारा आयोजित 15 दिवसीय विशेष समर कैंप का सफलतापूर्वक समापन हो गया। इस कैंप के दौरान बच्चों और बच्चियों को विपरीत और विषम परिस्थितियों में बिना डरे खुद को सुरक्षित रखने के लिए आत्मरक्षा (सेल्फ डिफेंस) का कड़ा प्रशिक्षण दिया गया।
इस समर कैंप में विभिन्न विद्यालयों, जिनमें मुख्य रूप से भारती विद्या मंदिर व नव ज्योति विद्यालय के बच्चे, मां शिक्षा शक्ति ट्रस्ट के बच्चे तथा स्थानीय क्षेत्र के छात्र-छात्राओं ने अत्यंत उत्साह के साथ भाग लिया। 15 दिनों के इस सफर में बच्चों को आत्मरक्षा के विशेष गुण सिखाए गए, जिसमें मुख्य रूप से पंच, किक, डंडा तकनीक और नॉनचैक (नॉनचैन) जैसी पारंपरिक व आधुनिक तकनीकों का जोरदार अभ्यास कराया गया।
मुख्य कोच ने दी ट्रेनिंग:
शिविर के दौरान बच्चों को मुख्य प्रशिक्षक (कोच) नीरज पटेल जी द्वारा प्रशिक्षित किया गया, जो स्वयं ब्लैक बेल्ट (3rd Dan) और नेशनल मेडलिस्ट हैं। उन्होंने बच्चों को बताया कि आज के समय में हर बच्चे, विशेषकर बच्चियों के लिए आत्मनिर्भर और आत्मरक्षा में निपुण होना कितना आवश्यक है।
इस पूरे प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में करवत स्पोर्ट्स एकेडमी के सीनियर खिलाड़ियों विकास पांडे,आकाश,अभय, अंकित, श्वेता आदि ने भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।











Users Today : 24
Users This Year : 23966
Total Users : 36559
Views Today : 56
Total views : 71872