अमेरिका में एक बेहद दर्दनाक हादसे में भारतीय मूल के पायलट डेव फिजी की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब वह अपनी शादी के कुछ ही घंटों बाद पत्नी के साथ हनीमून के लिए रवाना हो रहे थे।
जानकारी के अनुसार, डेव फिजी अपनी दुल्हन के साथ रॉबिन्सन R66 हेलीकॉप्टर से डॉसनविले स्थित वेडिंग वेन्यू के पास जा रहे थे, तभी अचानक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इस दुर्घटना में पायलट की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह दर्दनाक हादसा शादी की खुशियों को मातम में बदल गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।










Users Today : 13
Users This Year : 17054
Total Users : 29647
Views Today : 14
Total views : 58739