देश में बढ़ती पेट्रोल कीमतों के बीच आम जनता के लिए राहत की खबर है। हीरो मोटोकॉर्प आज यानी तीन जून को भारत में अपनी पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिल से पर्दा हटाने जा रही है। यह बाइक E20 से लेकर E100 इथेनॉल फ्यूल पर चल सकेगी और बढ़ती पेट्रोल कीमतों के बीच कम्यूटर ग्राहकों के लिए नया विकल्प बन सकती है।
यह बाइक इथेनॉल मिश्रित ईंधन पर चलेगी और रोजाना यात्रा करने वाले लाखों ग्राहकों के लिए कम खर्च वाला विकल्प साबित हो सकती है। हालांकि कंपनी ने अभी तक बाइक के नाम और पूरी स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह स्प्लेंडर या HF Deluxe प्लेटफॉर्म पर आधारित हो सकती है।
कितनी हो सकती है कीमत?
फ्लेक्स-फ्यूल तकनीक और अतिरिक्त हार्डवेयर की वजह से नई बाइक की कीमत स्टैंडर्ड पेट्रोल मॉडल से थोड़ी ज्यादा हो सकती है।
कीमत की बात करें तो HF Deluxe Flex-Fuel 65,000 से ₹80,000 (एक्स-शोरूम) रुपये और स्प्लेंडर फ्लेक्स-फ्यूल 80,000 से ₹95,000 (एक्स-शोरूम) रुपये हो सकती है।
रिपोर्ट – रिम्मी कौर











Users Today : 43
Users This Year : 15610
Total Users : 28203
Views Today : 108
Total views : 56016