वाराणसी
प्रत्येक मंगलवार की भांति इस मंगलवार भी वाराणसी कैण्ट के विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने रामनगर के रामपुर वार्ड के मच्छरहट्टा में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
जनसंपर्क के दौरान स्थानीय नागरिकों ने सफाई व्यवस्था एवं पेयजल आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा। सफाई की शिकायत मिलते ही विधायक ने नगर निगम के कर्मचारियों को मौके पर बुलाकर व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। वहीं पेयजल समस्या के त्वरित समाधान का भी आश्वासन दिया।

क्षेत्र के अनेक परिवारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला है, जिससे उनके जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आया है।
जनसंपर्क के दौरान विधायक सौरभ श्रीवास्तव मच्छरहट्टा स्थित प्रसिद्ध “मित्तल दादी की चाय की अड़ी” पर भी पहुंचे। यहां उन्होंने स्थानीय नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर चाय पी और आत्मीय संवाद किया। भूख लगने पर विधायक सौरभ , विनोद पाठक के घर में रसोई तक चले गए और पराठे सब्जी स्वयं लेकर खा लिए। विधायक का यह सहज एवं पारिवारिक व्यवहार लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

इस अवसर पर अशोक जायसवाल, अनुपम गुप्ता, संतोष द्विवेदी, प्रीति सिंह बघेल, सृजन श्रीवास्तव, लल्लन सोनकर, मनोज यादव, जितेंद्र पांडे, रितेश राय, रितेश पाल, गौतम, पंकज मौर्य, अखिलेश मौर्य, कुलदीप सेठ, जय सिंह चौहान, गोविंद मौर्य, ऋषभ सिंह, सिद्धार्थ मौर्य, विक्की बघेल, अनिल बाल्मीकि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।











Users Today : 60
Users This Year : 24571
Total Users : 37164
Views Today : 65
Total views : 73039