दिनांक 02.06.2026 को थाना सिंधोरा पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण, संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम बालकिशुनपुर, थाना चोलापुर के पास से मु0अ0सं0 100/2026, धारा 108 बीएनएस में वांछित अभियुक्त प्रवीण पटेल उर्फ बाबू पुत्र नन्दलाल पटेल उर्फ नन्दू निवासी ग्राम बालकिशुनपुर, थाना चोलापुर, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 24 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि उसका मृतका से विवाह पूर्व प्रेम संबंध था तथा उसके पास मृतका के कुछ अश्लील फोटो एवं वीडियो थे। मृतका के विवाह हो जाने के पश्चात भी वह उससे संबंध बनाए रखना चाहता था। इसी उद्देश्य से वह लगातार फोन कर मृतका को परेशान करता था तथा उसके निजी फोटो एवं वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देता था।
ज्ञातव्य है कि वादी मृतका के पति द्वारा थाना सिंधोरा पर लिखित तहरीर दी गई थी कि अभियुक्त प्रवीण पटेल उर्फ बाबू उनकी पत्नी को लगातार फोन कर ब्लैकमेल करता था तथा निजी फोटो एवं वीडियो सोशल मीडिया एवं परिजनों को भेजने की धमकी देता था। साथ ही वह गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देकर मृतका को मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था।
उक्त प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर मृतका ने दिनांक 14.05.2026 को विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिंधोरा पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की गई। विवेचना में पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर अभियुक्त को धारा 108 बीएनएस के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
प्रवीण पटेल उर्फ बाबू पुत्र नन्दलाल पटेल उर्फ नन्दू निवासी ग्राम बालकिशुनपुर, थाना चोलापुर, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 24 वर्ष।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
• उ0नि0 विक्रम सिंह, थाना सिंधोरा, कमिश्नरेट वाराणसी।
• उ0नि0 रोहित कुमार, थाना सिंधोरा, कमिश्नरेट वाराणसी।
• का0 हिमांशु राय, थाना सिंधोरा, कमिश्नरेट वाराणसी।











Users Today : 61
Users This Year : 24572
Total Users : 37165
Views Today : 66
Total views : 73040