थाना लोहता पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक 4 वर्षीय मासूम बच्ची को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस टीम ने बच्ची को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।1 जून 2026 को पीड़िता के पिता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी 4 वर्षीय बेटी को कोई बिना बताए ले गया है।
पुलिस ने धारा 137(2) BNS के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
थानाध्यक्ष दिगंबर उपाध्याय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक धीरेंद्र प्रताप सिंह और टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राम लौटन (उम्र 31 वर्ष, निवासी मिर्जापुर) को विष्णुपुर स्थित लल्लन सिंह के बगीचे से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी संगीता मायके में रह रही थी और साथ आने को तैयार नहीं थी। पत्नी को सबक सिखाने और दबाव बनाने के लिए वह अपने साले की मासूम बेटी को बिना बताए अपने साथ ले गया था।
पुलिस ने बच्ची को सुरक्षित बरामद कर माता-पिता के सुपुर्द कर दिया है और आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।










Users Today : 66
Users This Year : 23677
Total Users : 36270
Views Today : 137
Total views : 71240