सरहरी में पति-पत्नी के परिजनों में विवाद, पुलिस ने कराया शांतिपूर्ण दाह संस्कार

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

पुणे में हुई थी विवाहिता की मौत, शव लेकर ससुराल पहुंचे थे मायके वाले

लोहता:थाना क्षेत्र के ग्राम सरहरी में रविवार सुबह उस वक्त तनाव की स्थिति बन गई जब पुणे में मृत विवाहिता सरिता मौर्य का शव लेकर मायके पक्ष के लोग ससुराल पहुंचे। दोनों पक्षों के बीच आरोप प्रत्यारोप शुरू हो गया। सूचना पर पहुंची लोहता पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया और दाह संस्कार की प्रक्रिया संपन्न कराई।

मृतका सरिता मौर्य निवासी डांगर केरी, लालगंज, मिर्जापुर की शादी करीब 3 वर्ष पूर्व सरहरी निवासी संजय मौर्य से हुई थी। पति-पत्नी लगभग एक माह पूर्व पुणे गए थे। वहां 26 मई को विवाहिता की मृत्यु हो गई थी। पुणे पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की थी।रविवार सुबह करीब 8:15 बजे मायके पक्ष के लोग शव लेकर सरहरी स्थित ससुराल पहुंचे।

इसी दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। परिजनों को समझाकर शांतिपूर्ण ढंग से दाह संस्कार कराया गया।
कोटवा चौकी इंचार्ज ऋतुराज मिश्रा के अनुसार फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था कायम है और लॉ एंड ऑर्डर की कोई समस्या नहीं है।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —