वाराणसी
दिनांक 13.03.2026 को पूनम (काल्पनिक नाम) निवासिनी वाराणसी द्वारा थाना साइबर क्राइम वाराणसी पर प्रार्थनापत्र इस आशय से प्रस्तुत किया गया कि उनके साथ किन्ही अज्ञात साइबर अपराधियो द्वारा मैट्रीमोनियल वेबसाइट के माध्यम से अपने झांसे में फसाकर उनको विदेश से कोरियर कर, कस्टम अधिकारी बनकर अवैध रूप से पैसो की साइबर ठगी कर ली गयी है जिसपर थाना हाजा पर मु0अ0सं0 10/2026 धारा 318(4) बीएनएस व 66डी आई०टी० एक्ट पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिह द्वारा की जा रही है।

उक्त प्रकरण के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, पुलिस उपायुक्त अपराध नीतू कादयान व अपर पुलिस उपायुक्त अपराध नृपेन्द्र द्वारा टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देश किया गया जिसके पश्चात थाना साइबर क्राइम वाराणसी से सहायक पुलिस आयुक्त साइबर अपराध विदुष सक्सेना के नेतृत्व मे एक टीम गठन कर कचहरी के आस पास व शिवपुर थाना क्षेत्र में पतारसी सुरागरसी हेतु रवाना किया गया, उक्त टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 31.05.2026 को 02 शातिर अपराधी को मोतिहारी बिहार से गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन व नकदी बरामद की गयी है।
अपराध करने का तरीका-
घटना मे शामिल साइबर अपराधियो द्वारा सबसे पहले विभिन्न मैट्रीमोनियल वेबसाइट पर फर्जी प्रोफाइल बनाया जाता है और फिर उसके माध्यम से भोली-भाली महिलाओ को अपने झासे मे फसाया जाता है फिर इनके द्वारा अपने आप को विदेश मे बडा व्यवसायी बताते हुए गिफ्ट स्वरूप में पार्सल भेजा जाता है जिसमे मंहगी चीजे जैसे घडी, मोबाइल फोन ज्वैलरी आदि होते है और उस गिफ्ट को रिसीव करने हेतु इन लोगो के द्वारा कहा जाता है। फिर इनके गैंग के अन्य सदस्यो द्वारा फर्जी कस्टम आफिसर, फर्जी जीएसटी अधिकारी, फर्जी ड्रग आफिसर बनकर पैसो की अवैध साइबर ठगी कर ली जाती है और इन पैसो को यह लोग अपने अन्य सिंडिकेट के माध्यम से खुलवाये गये फर्जी म्यूल बैंक खातो मे भेजकर रोटेट कराते हुए विभिन्न माध्यम से कैश निकाल लिया जाता है। अबतक की इन्वेस्टीगेशन के माध्यम से यह तथ्य प्रकाश में आया कि इन अभियुक्तो द्वारा अपने अन्य सिन्डीकेट के माध्यम से करीब 500 फर्जी म्यूल बैंक खातो को खुलवाकर इस तरह के ठगी से सम्बन्धित पैसा प्राप्त किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
विजय कुमार पुत्र स्व० बीरेन्द्र प्रसाद निवासी बेलीसराय जिला स्कूल के पास थाना नगर जनपद पूर्वी चम्पारण बिहार उम्र करीब 28 वर्ष शिक्षा 8वीं पास
रोहित रंजन पुत्र शशि रंजन वर्मा निवासी वार्ड नम्बर 26 चांदमारी मुहल्ला थाना नगर पूर्वी चम्पारण बिहार उम्र करीब 19 वर्ष शिक्षा बीटेक (अध्ययनरत)
आपराधिक इतिहास का विवरण-
मु0अ0सं0 10/2026 धारा 318(4), 336(3), 338, 340(2), 61(2), 317(2) BNS & 66D IT Act थाना साइबर क्राइम वाराणसी उत्तर प्रदेश।
नोटः– अभियुक्तगण के विरूद्व अन्य आपराधिक मामलो की जानकारी की जा रही है।
बरामदगी का विवरण-
एण्ड्रायड मोबाइल फोन-03 अदद।
नकद धनराशि – 10200/- रूपया।
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण-
प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिह
निरीक्षक विजय नारायण मिश्र
उ0नि0 संजीव कनौजिया
उ0नि0 शैलेन्द्र कुमार
हे0का0 गौतम कुमार
का० चन्द्रशेखर यादव
का० पृथ्वीराज सिंह
का0 अनिल यादव
मु०आ० चालक विजय कुमार
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला









Users Today : 206
Users This Year : 15567
Total Users : 28160
Views Today : 307
Total views : 55908