मातलदेई में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा पंचकोशी परिक्रमा मार्ग को अतिक्रमण मुक्त करने के उद्देश्य से चौकी प्रभारी साकेत पटेल के नेतृत्व में विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान मातलदेई चौराहा एवं आसपास के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की गई तथा वाहन दस्तावेजों की सघन पड़ताल करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहनों का चालान किया गया।
इसी क्रम में पंचकोशी परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण कर सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को तत्काल हटाने के स्पष्ट निर्देश दिए गए। दुकानदारों एवं स्थानीय लोगों को सख्त चेतावनी दी गई कि धार्मिक एवं महत्वपूर्ण मार्ग पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण स्वीकार नहीं किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं और आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
चौकी प्रभारी साकेत पटेल ने कहा कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम की सक्रियता से पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत दिखाई दी।










Users Today : 40
Users This Year : 23651
Total Users : 36244
Views Today : 97
Total views : 71200