लखनऊ।
लखनऊ से सांसद एवं केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार 30 मई को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ में “नौसेना शौर्य वाटिका” का भव्य उद्घाटन कार्यक्रम में सम्मिलित होगे । कार्यक्रम का आयोजन राजधानी के इकाना स्टेडियम के निकट स्थित नौसेना शौर्य वाटिका में किया गया।
भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रक्षामंत्री सुबह 11:10 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे । फिर 11:25 बजे नौसेना शौर्य वाटिका पहुंचेगे। इसके बाद 11:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक उद्घाटन समारोह में सम्मिलित होंगे।
कार्यक्रम के समापन के बाद दोपहर 1बजे पुनः सड़क मार्ग से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेगे। इसके पश्चात दिल्ली के पालम एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे।









Users Today : 206
Users This Year : 15567
Total Users : 28160
Views Today : 307
Total views : 55908