गोरक्षपीठाधीश्वर, (यशस्वी मुख्यमंत्री उ.प्र.सरकार)परम पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज के 54वें पावन जन्मदिवस 5 जून (शुभारंभ)से 5 जुलाई (समापन)तक जनपद-चन्दौली में वृहद वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया जाएगा।
पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन एवं हिन्दू युवा वाहिनी- चन्दौली द्वारा यह विशेष अभियान पूरे एक माह तक प्रतिदिन जनपद के अलग-अलग स्थानों पर चलाया जाएगा।
इस अभियान का उद्देश्य केवल वृक्षारोपण ही नहीं, बल्कि समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता उत्पन्न कर आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित एवं सुरक्षित वातावरण तैयार करना है।
आइए, हम सभी इस पुनीत अभियान में सहभागी बनें और “एक पेड़ — एक संकल्प” के साथ प्रकृति संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं।“पेड़ लगाना ही नहीं, उन्हें बचाना भी हमारा कर्तव्य है।”









Users Today : 206
Users This Year : 15567
Total Users : 28160
Views Today : 307
Total views : 55908