मासूम बालिका को ट्रैक पर छोड़ गायब हुई कलयुगी मां, चाइल्ड लाइन को सौंपी गई

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

गोपीगंज:

नगर स्थित रेलवे स्टेशन पर गुरुवार सुबह ममता शर्मसार हो गई, जब स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस से उतरकर एक महिला लगभग चार माह की मासूम बेटी को बगल के ट्रैक पर छोड़कर गायब हो गई। ट्रेन के रवाना होने पर लोगों की नजर बालिका पर पड़ी तो रेलवे पुलिस ने उसे सुरक्षित उठा लिया और बाद में चाइल्ड लाइन को सौंप दिया।

गुरुवार सुबह करीब 6:30 बजे प्रयागराज से वाराणसी जा रही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस स्टेशन पर रुकी थी। इस दौरान कोई महिला गाड़ी से उतरी और बगल वाले ट्रैक के बीच मासूम को छोड़कर चली गई। ट्रेन के गंतव्य की ओर रवाना होने के बाद स्टेशन पर मौजूद लोगों की नजर ट्रैक के बीच पड़ी बालिका पर पड़ी तो जीआरपी को सूचना दी गई।

सूचना पर जीआरपी चौकी प्रभारी आनंद कुमार यादव, हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार पांडेय, कांस्टेबल ऐनामुल्लाह सिद्दीकी, रोशन चौहान, सचिन कुमार व आरपीएफ के देवानंद यादव मौके पर पहुंचे और बालिका को उठाकर चौकी ले गए। पुलिस की सूचना पर भदोही चाइल्ड लाइन के सुपरवाइजर शिवशंकर मौर्य व कोऑर्डिनेटर सोनी चौरसिया स्टेशन पहुंचे। रेलवे पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर बालिका को उनके हवाले कर दिया।

 

रिपोर्ट – जलील अहमद

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई