वाराणसी।
रामनगर क्षेत्र में नवागत प्रभारी निरीक्षक संजय मिश्रा के नेतृत्व में चौक–चौराहा से किला रोड, पंचवटी रोड, साहित्य नाका मोड़ तक अतिक्रमण के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक के साथ कस्बा प्रभारी शिवम सोनी, अमित कुमार यादव, मनीष मौर्या, ओमप्रकाश वर्मा भी मौजूद रहे।
अभियान के दौरान साउंड सिस्टम के माध्यम से ऑटो, टोटो, ठेला, खोमचा आदि संचालकों को सख्त हिदायत दी गई कि वे सड़क पर वाहन या दुकान न लगाएं। प्रभारी निरीक्षक ने स्पष्ट कहा कि सड़क आमजन के आवागमन के लिए है, अतिक्रमण के लिए नहीं। निर्देशों का पालन न करने वालों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की चेतावनी भी दी गई।
पुलिस टीम ने सड़क किनारे खड़े वाहनों एवं अस्थायी अतिक्रमण को हटवाया, जिससे मार्ग पर यातायात सुचारु होता दिखाई दिया। कार्रवाई से स्थानीय लोगों और राहगीरों को राहत मिली।










Users Today : 6
Users This Year : 23702
Total Users : 36295
Views Today : 8
Total views : 71274