चन्दौली सकलडीहा,
सकलडीहा कस्बा की प्राचीन सरोवर के चारों ओर घाट बनाये जाने की कवायद शुरू होगया है। इससे आने वाले समय में महिलाओं को डाला छठ महापर्व सहित अन्य त्योहारों पर काफी सहुलियत होगा। इसके साथ ही मूर्ति विसर्जन में आसानी होगी। बीडीओ विजय कुमार सिंह और ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह के पहल का ग्रामीणों ने सराहना किया है।
सकलडीहा सरोवर के घाटों का पूर्व में मुख्यमंत्री पयर्टन योजना के तहत पच्चास लाख की लागत से एक तरफ घाट और सुंदरीकरण के साथ पाथवे बनवाया गया था। इसके बाद भी महिलाओं को धार्मिक पर्व पर काफी समस्या होती थी। इसको लेकर कस्बा के समाजसेवी की ओर से तालाब के चारों ओर घाट का निर्माण कराये जाने की मांग उठाया था। इसको लेकर ब्लॉक प्रमुख अवधेश कुमार सिंह के पहल पर बीडीओ विजय कुमार सिंह और एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय की तत्परता से सरोवर पर घाट निर्माण को लेकर कवायद शुरू कर दिया गया।
इस क्रम में सरोवर दो तरफ घाटों के निर्माण के लिये दर्जनों मनरेगा मजदूर लगाकर घाटों का निर्माण शुरू करा दिया गया है। आगामी दिनों में सरोवर का निर्माण हो जाने से महिलाओं के व्रत सहित अन्य धार्मिक पर्वो पर काफी सहुलियत होगा। बीडीओ विजय कुमार सिंह ने कहा कि सरोवर पर घाटों का निर्माण कार्य तेजी से शुरू कराया गया है। जल्द ही घाट के साथ पाथवे और लाइटिंग और ओपेन जिम की सुविधा भी कराया जायेगा।
इस मौके पर सचिव संदीप गौतम,भवेश त्रिपाठी,महेन्द्र गुप्ता,अशोक कुमार सहित अन्य रहे।










Users Today : 6
Users This Year : 23702
Total Users : 36295
Views Today : 8
Total views : 71274