सकलडीहा,
सकलडीहा चंदौली मार्ग पर भोजापुर और सकलडीहा अलीनगर मार्ग पर कुचमन रेलवे क्रासिंग गेट बंद होने से वाहनों की दोनों ओर लम्बी कतार लग जाती है। ट्रेनों के आने की सूचना घंटों गेट बंद रहता है। ऐसे में चिलचिलाती धूप में राहगीरों को काफी समस्या होती है। जाम की समस्या को लेकर पुलिस प्रशासन तैनात करने की मांग उठाया है।
भोजापुर में ओवर ब्रीज निर्माण कार्य बीते 6 माह से शुरू है। लेकिन कुचमन रेलवे क्रासिंग पर ओवर ब्रीज का निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। जबकि सकलडीहा चंदौली और सकलडीहा अलीनगर मार्ग पर सुबह से लेकर रात तक हजारों की संख्या में छोटी बड़ी वाहन गुजरती है।
रेल की सूचना पर रेलवे क्रासिंग गेट बंद हो जाने से दोनो ओर वाहनों की लम्बी कतार लग जाती है। गेट खुलने पर जाम की स्थिती उत्पन्न हो जाती है। आये दिन रेलवे क्रासिंग गेट पर जाम की समस्या से राहगीर से लेकर स्कूली बच्चे बुर्जुग और महिलायें परेशान रहती है। जबकि कई बार ग्रामीणों की ओर से रेलवे क्रासिंग गेट पर पुलिस सुरक्षा तैनात करने की मांग किया गया था।
इसके बाद भी समस्या को लेकर विभागीय अधिकारी अनजान बने हुए है। जिसे लेकर लोगों में आक्रोश है। समाजसेवी राकेश यादव,शशीकांत भारती,प्रमोद यादव,संतोष सिंह,आनंद,अजय कुमार सहित ग्रामीणों ने भोजापुर रेलवे क्रासिंग गेट पर पुलिस बल तैनात करने की मांग उठाया है। इस बाबत कोतवाल भूपेन्द्र निषाद ने बताया कि जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जाती है।










Users Today : 52
Users This Year : 23663
Total Users : 36256
Views Today : 119
Total views : 71222