वाराणसी ।
अन्नपूर्णा सामाजिक सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में मंदिर विद्यालय काशी विद्यापीठ परिसर मे दिव्पांग बच्चों के बीच शीतल पेय नाश्ता और पढने के लिए किताब कापी और पेन का वितरण किया गया अन्नपूर्णा सामाजिक सेवासमिति की अध्यक्ष नीलिमा राय ने कह कि ” शिक्षा समाज की प्रगति का सबसे मजबूत आधार है।
विद्यार्थियों को आवश्यक शैक्षिक सामग्री उपलब्ध कराना हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि संस्था आगे भी जरूरतमंद बच्चों की सहायता के लिए इसी प्रकार के सेवा कार्य करती रहेगी,
ताकि कोई भी छात्र संसाधनों के अभाव में शिक्षा से वंचित न रहे।” । वहां की इंचार्ज डॉ अनीता गौतम के द्वारा बच्चों के लिए किए गए सहयोगात्मक विशिष्ट कार्यों को भी देखा गया।
यहां पर बच्चों को कुशलता के लिए उनको रचनात्मक क्रियात्मक गतिविधियों से भी जोड़ा गया है जो कि बहुत ही समेटनीय कार्यक्रम है। इस अवसर पर नीलिमा राय कुसुमलता, रजनीश तिवारी, रजत श्रीवास्तव और आयुष्मान सिंह उपस्थित रहे










Users Today : 6
Users This Year : 23702
Total Users : 36295
Views Today : 8
Total views : 71274