मीरजापुर
विश्व हाइपरटेंशन दिवस के अवसर पर एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक, चुनार द्वारा ट्रस्टी व वरिष्ठ अस्थि एवं स्पाइन रोग विशेषज्ञ प्रो. डॉ. एस.के. सिंह के संरक्षता में Controlling Hypertension Together थीम के अंतर्गत उच्च रक्तचाप नियंत्रण हेतु सामूहिक प्रयास संदेश के साथ जन-जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण अभियान का आयोजन किया गया।
एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल एवं उसकी ग्रामीण स्वास्थ्य इकाइयों इंडियन ऑयल डगमगपुर, रेलवे स्टेशन, चुनार मार्केट एवं तहसील चुनार में संचालित किया गया। शिविर में एपेक्स नर्सिंग, आयुर्वेद, फार्मेसी एवं पैरामेडिकल संस्थानों के फैकल्टी सदस्यों तथा मेडिकल ऑफिसर्स के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं की कुल चार टीमों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
इन टीमों द्वारा 25 से 80 वर्ष आयु वर्ग के कुल 1313 नागरिकों का निःशुल्क रक्तचाप (बीपी) एवं वजन परीक्षण किया गया।
शिविर के दौरान जन-जागरूकता अभियान के तहत बैनर, पोस्टर एवं स्वास्थ्य टीमों के माध्यम से उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) के कारणों, लक्षणों, बचाव एवं संभावित जोखिमों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। आमजन को बताया गया कि सिरदर्द, चक्कर आना, अत्यधिक थकान, अनिद्रा, हृदय गति का तेज होना तथा सीने में दर्द जैसे लक्षण उच्च रक्तचाप के संकेत हो सकते हैं।
ऐसे लक्षण दिखाई देने पर लोगों को तत्काल विशेषज्ञ चिकित्सक, विशेषकर हृदय रोग विशेषज्ञ से परामर्श लेने की सलाह दी गई। नियमित रक्तचाप जांच ही स्वस्थ जीवन की कुंजी है” संदेश के साथ लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया।










Users Today : 0
Users This Year : 23696
Total Users : 36289
Views Today :
Total views : 71266