चहनियाँ/चंदौली
कंपोजिट विद्यालय हृदयपुर विकासखंड चहानिया में एक समारोह में बी टी सी प्रशिक्षण कॉलेज के पूर्व प्रवक्ता जीयुत बंधन यादव ने विद्द्यालय के पूर्व छात्रों को दसवीं उत्तीर्ण होने पर माल्यार्पण कर तथा मिष्ठान खिलाकर उन्हें बधाई दिया!
उन्होंने बच्चों से संवाद करते हुए कहा की शिक्षक जीवन की दिशा और दशा दोनों बदल सकता है, यदि अच्छे और विद्वान शिक्षक मिले तो निश्चित ही छात्र और छात्राएं अपने जीवन में अपनी मंजिल को प्राप्त कर सकते हैं !
आप सभी गुरुओं का सम्मान करिए क्योंकि गुरु का सम्मान करने से आपका भी सम्मान बढ़ेगा!
शिक्षकों ने आपको इस काबिल बनाया है कि आप अपने जीवन में कुछ बेहतर कर रहे है और आगे भी बेहतर करेंगे, इसका मुझे पूर्ण विश्वास है!
मैं विद्यालय परिवार और शिक्षकों को बधाई देता हूं की उनकी मेहनत से इस विद्यालय के बच्चे उत्तरोत्तर प्रगति कर रहे हैं !
राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया की विगत वर्षों में हमारे विद्यालय के कक्षा 8 उत्तीर्ण छात्र – छात्राओं ने इस वर्ष कक्षा 10 की परीक्षा में अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण होकर विद्यालय का नाम रोशन किया है, जिसके लिए हम सभी बच्चों को बधाई देते हैं !
यह बच्चे विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं को भी उत्तीर्ण कर आर्थिक रूप से सक्षम बन रहे हैं! इन्हें छात्रवृत्ति के रूप में प्रोत्साहन राशि मिलती है, जिससे यह अपनी माध्यमिक शिक्षा को बिना किसी परेशानी के पूरा कर रहे हैं !
राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित नंदकुमार शर्मा ने बताया कि इन बच्चों ने अपने लगन और मेहनत से आज अपने विद्यालय तथा परिवार का नाम रोशन किया है ,उसके पीछे उनकी शिक्षा की मजबूत आधारशिला इस विद्यालय ने रखा है!
इस सफलता पर सम्मान पाकर बच्चों में खुशी का संचार हुआ और सभी प्रफुल्लित नजर आए !
सम्मानित छात्र-छात्राओं में नाहिद बानो ,मोहिनी विश्वकर्मा, कविताविश्वकर्मा ,शिजा ,समरीन ,श्रद्धा शर्मा ,सीनू पाल, मीनू पाल, रोशन पाल, दीक्षा प्रजापति सहित सफल बच्चे उपस्थित रहे!










Users Today : 81
Users This Year : 23692
Total Users : 36285
Views Today : 156
Total views : 71259