शिवपुर में नहाते समय बनाया महिला का अश्लील वीडियो

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र से शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। आरोपी अरुण कुमार कुशवाहा पर एक महिला का नहाते समय धोखे से नग्न वीडियो बनाने और उसे व्हाट्सएप डीपी पर लगाकर वायरल करने का गंभीर आरोप लगा है। 12 मई 2026 को शाम 5 बजे पीड़िता ने देखा कि आरोपी ने अपने नंबर की डीपी पर उसका अश्लील वीडियो लगा रखा था। परिचितों के फोन आने पर महिला लोक-लाज के डर से सहम गई।

पीड़िता के अनुसार, जब उसने आरोपी को फोन कर विरोध किया तो अरुण ने गाली-गलौज करते हुए धमकी दी कि “तुम्हारे और भी वीडियो-फोटो मेरे पास हैं, सब वायरल कर दूंगा। सुधर जाओ वरना जान से मार दूंगा।” पीड़िता ने हिम्मत दिखाकर डीपी का स्क्रीनशॉट ले लिया और शिवपुर थाने में तहरीर दी। थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा ने आरोपी अरुण कुमार कुशवाहा निवासी भौरुपुर, बहरियाबाद, गाजीपुर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अपील: महिलाओं के विरुद्ध साइबर अपराध या ब्लैकमेलिंग की शिकायत के लिए तत्काल वीमेन पावर लाइन 1090, साइबर हेल्पलाइन 1930 या यूपी पुलिस हेल्पलाइन 112 पर संपर्क करें। स्क्रीनशॉट जैसे डिजिटल सबूत सुरक्षित रखें

 

रिपोर्ट – विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई