वाराणसी में तेज रफ्तार पिकअप पलटी, बड़ा हादसा टला

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

वाराणसी नेशनल हाईवे पंडितपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर पलट गई। हादसा उस समय हुआ जब चालक ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे पिकअप का धूरा सहित पहिया टूटकर बाहर निकल गया और वाहन घसीटते हुए डिवाइडर से टकराकर पलट गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज आवाज सुनकर आसपास के स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पिकअप चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। पूछताछ के दौरान चालक ने बताया कि वाहन की रफ्तार अधिक होने के कारण पिकअप बेकाबू हो गई थी। ब्रेक लगाने के बाद वाहन का संतुलन बिगड़ गया और यह हादसा हो गया।

बताया जा रहा है कि पिकअप में प्लाई लोड थी, जो पूरी तरह सुरक्षित है। हालांकि हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पिकअप की स्थिति साफ देखी जा सकती है।

स्थानीय लोगों की मदद से समय रहते चालक को बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

 

रिपोर्ट : अनिकेत शर्मा

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —