लोहता पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फैक्ट्री से चोरी का खुलासा, एक लाख से अधिक के मशीन पार्ट बरामद,कस्बा इंचार्ज ऋतुराज मिश्रा की टीम ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी,लोहता:

पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना लोहता पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कस्बा इंचार्ज उ0नि0 ऋतुराज मिश्रा की अगुवाई में पुलिस टीम ने कारखाने से हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है।

आरोपी के पास से एक लाख रुपये से अधिक कीमत के रेपीयर मशीन के कलपुर्जे व उपकरण बरामद हुए।

दिनांक 14.05.2026 को वादी मुकदमा द्वारा थाना लोहता पर सेंट जॉन्स मोड़ स्थित साज जकार्ट फैक्ट्री कारखाने का दिवाल फांदकर मशीनों के कलपुर्जे व उपकरण चोरी होने की तहरीर दी गई थी। मामले की विवेचना कस्बा इंचार्ज उ0नि0 ऋतुराज मिश्रा द्वारा की जा रही थी।

पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन एवं सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के नेतृत्व में थानाध्यक्ष दिगम्बर उपाध्याय व कस्बा इंचार्ज ऋतुराज मिश्रा की टीम ने मुखबिर की सूचना पर 14 मई की रात 11:30 बजे ग्राम दयापुर स्थित फैक्ट्री के पास से आरोपी जयप्रकाश पुत्र मिठाईलाल निवासी रामरायपुर, उम्र करीब 50 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह गोदाम से कलपुर्जे चुराकर खण्डहर में छिपा देता था और बाद में बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा था।आरोपी के कब्जे से लेजर कटिंग 02, डांमी स्प्रिंग 01, मोटर स्टैण्ड 03, बेयरिंग कवर 02, बेल्ट पुलिया बड़ा 01, छोटा 02, गोडिया 02, हत्था सपोर्ट 06, ब्रेक कवर 03, बतक 06, हाफ गियर चैनल 01, रैपीयर हत्था सपोर्ट 06, गियर 02, साफर वुल 08, हाफ गियर सपोर्ट 01, क्रैंक साफ्ट सपोर्ट 01, तुरिया स्टैण्ड 02, प्लेट चूड़ी 02, हाउजिंग सपोर्ट 01 सहित अन्य सामान बरामद हुआ। बरामद माल की कीमत एक लाख रुपये से अधिक है।

कस्बा इंचार्ज ऋतुराज मिश्रा की तत्परता से हुई इस कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है। थानाध्यक्ष दिगम्बर उपाध्याय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मोदी सरकार के ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रगति पथ यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने मोतिहारी के बथना स्थित मदर डेयरी प्रोसेसिंग प्लांट का अवलोकन किया।