पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य की कामना कर सुहागिनों ने की पूजा

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

वट सावित्री व्रत और ज्येष्ठ अमावस्या के अवसर पर शनिवार को सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य की कामना के साथ पूजा-अर्चना की। इस वर्ष वट सावित्री व्रत के साथ शनि जयंती का दुर्लभ संयोग बना, जिससे पर्व का महत्व बढ़ गया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह शुभ योग कई वर्षों बाद आया है।

दशाश्वमेध थाना क्षेत्र स्थित मीरघाट के धर्मकूप मुहल्ले में स्थित काशी खंडोक्त
कंचन वट वृक्ष और माता सावित्री देवी जी के संयुक्त मन्दिर में सुबह से ही महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर व्रत रखा और विधि-विधान से वट वृक्ष की पूजा की।

पूजा के दौरान उन्होंने वट वृक्ष के चारों ओर कच्चा सूत और मौली लपेटते हुए परिक्रमा की और वट सावित्री व्रत कथा सुनी।

इस बाबत काशी तीर्थ पुरोहित सभा के अध्यक्ष व वट सावित्री माता मंदिर के प्रधान पुरोहित पं कन्हैया लाल त्रिपाठी ने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, वट वृक्ष की जड़ों में ब्रह्मा, मध्य भाग में भगवान विष्णु और शीर्ष पर भगवान शिव का वास होता है।

त्रिपाठी ने आगे कहा कि पौराणिक कथा के अनुसार, माता सावित्री ने इसी वट वृक्ष के नीचे तप और दृढ़ संकल्प से यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राण वापस प्राप्त किए थे। तभी से यह व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। श्रद्धालुओं का मानना है कि यह व्रत वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाता है और परिवार में समृद्धि लाता है।

उन्होनें बताया कि इस वर्ष अमावस्या पर कई शुभ योग बनने के कारण दान-पुण्य, पूजा और शनि उपासना का भी विशेष महत्व है।

 

रिपोर्ट – विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मोदी सरकार के ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रगति पथ यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने मोतिहारी के बथना स्थित मदर डेयरी प्रोसेसिंग प्लांट का अवलोकन किया।