दिनांक 16.05.2026 को थाना कपसेठी पर आवेदिका चानी पत्नी सुरेश निवासिनी ग्राम रसुलहाँ धवकलगँज थाना कपसेठी जनपद वाराणसी द्वारा मौखिक सूचना दी गयी कि उनकी दो बेटियाँ पूजा उम्र (16 वर्ष) व रुमा उम्र (13 वर्ष) जो रात से ही घर से बिना बताये कहीं चली गयी ।
जिनकी तलाश परिजनों द्वारा आस- पास व मिलने के संभावित स्थानों पर किया गया। किन्तु गुमशुदा के सम्बन्ध में कोई लाभप्रद जानकारी नही मिल सकी ।
उक्त गुमशुदा बालिकाओं की सकुशल बरादमगी हेत थानाध्यक्ष कपसेठी विकास कुमार मौर्या द्वारा मिशनशक्ति प्रभारी म0उ0नि0 मेघा सोलंकी के नेतुत्व में टीम गठित की गयी ।
उक्त टीम द्वारा गुमशुदा उपरोक्त की तलाश हेतु त्वरित कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी फुटेज व अन्य संसाधनों का प्रयोग कर उक्त गुमशुदा बालिकाओं को 02 घण्टे के अंदर तलाश कर उनके परिजनों कों सकुशल सुपुर्द किया गया|










Users Today : 35
Users This Year : 17730
Total Users : 30323
Views Today : 90
Total views : 60158