आजमगढ़:
पुलिस कप्तान डॉ. अनिल कुमार के कुशल निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइंस आजमगढ़ में जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों और शाखा प्रभारियों के साथ मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई।
बैठक में जिले में बढ़ते अपराधों की रोकथाम, लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, महिला सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और आगामी चुनौतियों को लेकर विस्तार से समीक्षा की गई।
एसएसपी ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाए। थाना स्तर पर सतर्कता बढ़ाने, नियमित गश्त करने और जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान करने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक के दौरान शाखा प्रभारियों से उनके कार्यों की प्रगति रिपोर्ट भी ली गई और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। SSP ने साफ कहा कि लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।










Users Today : 10
Users This Year : 23706
Total Users : 36299
Views Today : 13
Total views : 71279