अहरौरा, मीरजापुर
थाना क्षेत्र के सोनवर्षा पुल पर हाइवा ट्रक कि चपेट में आ जाने से बाइक सवार कि मौके पर ही दर्दनाक हुई मौत, जानकारी के अनुसार गोपाल सिंह उम्र लगभग (50) वर्ष पुत्र कामता प्रसाद सिंह निवासी नियामतपुर खुर्द थाना चुनार बैरमपुर अपने बहन के घर से सुबह वापस नियामतपुर खुर्द जा रहें थे कि ज्यों ही सोनवर्षा पुल से आगे बढ़े जमुई के तरफ़ अहरौरा के तरफ़ से तेज रफ़्तार हाइवा ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दिया और गोपाल हाइवा ट्रक कि चपेट में आ गए और उनकी दर्दनाक मौके पर ही मौत हो गई,
जैसे ही इमिलिया चट्टी चौकी प्रभारी सुनील कुमार को जानकारी मिली मौके पर फोर्स के साथ पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए, वहीं मौके पर जब घटना हुई लोग शव को पहचान करने में जुट गए, कुछ देर बाद मृतक की पहचान गोपाल सिंह पुत्र कामता प्रसाद सिंह निवासी नियामतपुर खुर्द के रूप में हुई,
जब परिजन को सूचना मिली परिजन और रिस्तेदार पहुंच कर शव की मांग करने लगे इमिलिया चट्टी चौकी पर इधर पुलिस पहले ही शव को पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेज दिया था, अहरौरा थाना प्रभारी के अलावा अदलहाट थाना प्रभारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए, पुलिस द्वारा बताया गया कि कानूनी कार्रवाई कि गई और गाड़ी पकड़ी गई है जब जाकर परिजन मान गए।
रिपोर्ट – भोलानाथ यादव











Users Today : 12
Users This Year : 23708
Total Users : 36301
Views Today : 27
Total views : 71293