दो सौ यूनिट बिजली फ्री दिलाये जाने को लेकर भाकपा माले का प्रदर्शन

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली सकलडीहा,

स्मार्ट मीटर की समस्या को लेकर लोगों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को भाकपा माले की ओर से विभिन्न मांगों के समर्थन में बिजली उपकेन्द्र पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया।

इस दौरान आन्दोलनकारियों की ओर से प्रीपेड स्मार्ट मीटर वापस लो पुन:पोस्टपैड मीटर लागू करों आदि की मांग दोहराया। अंत में मांगों के समर्थन में एसडीओ और जेई को संयुक्त रूप से पत्रक सौपा।

भाकपा माले ने स्मार्ट मीटर और बिजली बिल वसूली के विरोध में पूरे कस्बा में कार्यकर्ताओं के साथ विरोध जुलूस निकाला और उपकेंद्र पर पहुंचकर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुरानी व्यवस्था बहाल करने और एडवांस बिल जमा करने का विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी की।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि काला कानून वापस नहीं लिया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इसके साथ ही जिसमें स्मार्ट मीटर वापस लेने और 200 यूनिट मुफ्त बिजली की गारंटी देने की मांग की गई। सभा में जबरन बिजली बिल वसूली पर रोक लगाने की भी मांग उठाई गई। खेग्रामस राष्ट्रीय सचिव कामरेड अनिल पासवान ने ‘वी.जी राम जी’ नामक कानून को वापस लेने की बात कही।

उन्होंने दावा किया कि यह कानून ग्रामीण गरीबों के लिए न्यूनतम 100 दिन के रोजगार की गारंटी (मनरेगा) को खत्म कर रहा है और उनकी आजीविका के गंभीर प्रश्न को मजाक बना रहा है। प्रदर्शनकारियों ने गुलामी का दस्तावेज कहे जाने वाले चार श्रम कोड को भी वापस लेने की मांग की।

इसके साथ ही, न्यूनतम वेतन 34,000 रुपये लागू करने और काम के घंटे 8 करने की अपील की गई।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मोदी सरकार के ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रगति पथ यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने मोतिहारी के बथना स्थित मदर डेयरी प्रोसेसिंग प्लांट का अवलोकन किया।