प्रधानमंत्री पर टिप्पणी और महिला आरक्षण विरोध के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का जन आक्रोश प्रदर्शन

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

गाजीपुर

सरजू पांडे पार्क में बुधवार को भाजपा महिला प्रतिनिधि मंडल द्वारा महोबा सांसद अजेन्द्र सिंह द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ कथित अमर्यादित टिप्पणी एवं महिला आरक्षण विधेयक के विरोध को लेकर जन आक्रोश प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत ने किया। राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत बिंद ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों और भारतीय संस्कृति के विरुद्ध है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री केवल एक व्यक्ति नहीं बल्कि देश के 140 करोड़ नागरिकों की भावनाओं और विश्वास का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसे में उनके सम्मान पर की गई टिप्पणी पूरे देश का अपमान है, जिसे मातृशक्ति कभी स्वीकार नहीं करेगी।

उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक को ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि यह कानून देश की माताओं, बहनों और बेटियों को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाले इस विधेयक का विरोध कर विपक्ष ने महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की अनदेखी की है। डॉ. संगीता बलवंत बिंद ने कहा कि भाजपा सरकार महिला सशक्तिकरण, सम्मान और सुरक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रही है और आगे भी इसी संकल्प के साथ कार्य करती रहेगी।

उन्होंने कहा कि राजनीति में वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन व्यक्तिगत टिप्पणी और अपमानजनक भाषा किसी भी लोकतंत्र के लिए उचित नहीं है।कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दोनों मुद्दों की कड़ी निंदा करते हुए विपक्ष से सकारात्मक राजनीति और महिला सम्मान के प्रति गंभीरता दिखाने की अपील की।

अंत में राज्यसभा सांसद ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा राष्ट्रहित, महिला सम्मान और लोकतांत्रिक परंपराओं की रक्षा के लिए सदैव संघर्षरत रहेगी।

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई