चन्दौली इलिया
क्षेत्र के बोदलपुर गांव में बीती शाम आई तेज आंधी एक परिवार के लिए काल बन गई। तेज हवाओं के चलते अचानक एक दीवार भरभराकर गिर पड़ी, जिसकी चपेट में आने से गांव निवासी रामकेश यादव (65 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में चीख-पुकार गूंज उठी।
ग्रामीणों की मदद से दबे दबे बुजुर्ग को बाहर निकाला गया और तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और ग्राम प्रधान मौके पर पहुंचे तथा परिजनों से घटना की जानकारी ली। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
इ
स दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर तेज आंधी और जर्जर मकानों के खतरे को उजागर कर दिया है।










Users Today : 16
Users This Year : 23712
Total Users : 36305
Views Today : 59
Total views : 71325