पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा सर्किल सारनाथ (थाना सारनाथ, चौबेपुर, चोलापुर) के नवागत आरक्षियों व विवेचकों के साथ किया गया गोष्ठी, दिए गए आवश्यक निर्देश।

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

 

वाराणसी

दिनांक 13.05.2026 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा सर्किल सारनाथ (थाना सारनाथ, चौबेपुर एवं चोलापुर) के नवागत आरक्षियों एवं विवेचकों के साथ थाना सारनाथ परिसर में गोष्ठी आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

गोष्ठी के दौरान नवागत आरक्षियों को समाज में “आदर्श पुलिसकर्मी” के रूप में अनुशासन, संवेदनशीलता एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने, सार्वजनिक स्थानों पर मर्यादित आचरण बनाए रखने तथा यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने हेतु निर्देशित किया गया।

पुलिस आयुक्त ने नवागत आरक्षियों की मूलभूत सुविधाओं, 15-15 दिवस के प्रशिक्षण रोस्टर, सतत मॉनिटरिंग एवं अनुभवी कर्मचारियों के साथ बीट आवंटन पर विशेष बल दिया। साथ ही साइबर जागरूकता, सीसीटीएनएस, सीडीआर विश्लेषण, सीसीटीवी निरीक्षण, डीवीआर संचालन, ई-साक्ष्य, ई-समन प्रणाली, ऑपरेशन चक्रव्यूह, यक्ष ऐप एवं RTC प्रणाली का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें तकनीकी रूप से दक्ष बनाने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान प्रत्येक मुकदमे में शत-प्रतिशत यूनिक SID निर्माण सुनिश्चित करने, विवेचनाओं का 60 एवं 90 दिवस की समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने तथा थाना प्रभारियों द्वारा नियमित समीक्षा एवं मूल्यांकन करने हेतु भी निर्देशित किया गया।

इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त अपराध आलोक प्रियदर्शी, पुलिस उपायुक्त वरूणा जोन प्रमोद कुमार, अपर पुलिस उपायुक्त लिपि नागयाच, प्रशिक्षु IPS मानसी दहिया, सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ  विदुष सक्सेना सहित संबंधित थाना प्रभारी व अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

 

रिपोर्ट – विजयलक्ष्मी तिवारी

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —