वाराणसी नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने कहा कि आठों जोन की 240 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन 20 कुंड, तालाब में होगा। शुक्रवार को नगर निगम में पत्रकारों से कहा कि देवी प्रतिमाओं के तालाब और कुंडों में विसर्जन के तहत निर्देश जारी किए।उन्होंने कहा कि शहर के 20 कुंडों और तालाबों में प्रतिमाएं विसर्जित की जाएंगी। देवी प्रतिमाओं के विसर्जन पर कहा कि रामनगर की सभी मूर्तियां रामनगर के बलुआघाट पर विसर्जित की जाएंगी। वरुणा पार जोन की प्रतिमाएं खड़गपुर तालाब में विसर्जित की जाएंगी। ऋषि मांडवी जोन की मूर्तियां रेवागीर पोखरा और विश्व सुंदरी पुल के पास विसर्जित की जाएंगी।
भेलूपुर जोन में स्थापित प्रतिमाएं विश्वसुंदरी पुल, जलकल परिसर और चितईपुर कुंड में विसर्जित की जाएंगी।आदमपुर जोन की प्रतिमाएं धनेसरा तालाब, मछोदरी पार्क कुंड और डोमरी पुल के नीचे विसर्जित की जाएंगी। दशाश्वमेध जोन की प्रतिमाएं लक्ष्मीकुंड में विसर्जित की जाएंगी। कोतवाली जोन की प्रतिमाएं मंदाकिनी कुंड कंपनी गार्डेन में विसर्जित की जाएंगी और सारनाथ जोन की प्रतिमाएं मवैया पोखरा, मवैया पुराना आरटीओ तिराहा के पास विसर्जित की जाएंगी।









Users Today : 25
Users This Year : 16741
Total Users : 29334
Views Today : 50
Total views : 58131