लखनऊ
हनुमत सेवा समिति की ओर से 16 और 17 मई को शहर के बलरामपुर गार्डन परिसर में भव्य श्रीराम हनुमत महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अपने आवास पर महोत्सव के पोस्टर का लोकार्पण किया।
इस दो दिवसीय आध्यात्मिक आयोजन में हनुमत संग्रह, छत्तीसगढ़ के रामनामी समुदाय से भेंट और गंगा महाआरती जैसे कार्यक्रम होंगे।संयोजक विवेक पांडेय ने बताया कि महोत्सव शाम 4:30 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा। 16 मई को प्रेम प्रकाश दुबे के नेतृत्व में हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ होगा।
इसके बाद कपिल शास्त्री व्याख्यान देंगे। उसी दिन विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को हनुमंत कृपा सम्मान प्रदान किया जाएगा। प्रेम प्रकाश दुबे और उनके दल की ओर से भजनों की प्रस्तुति भी होगी। 17 मई को अजय याज्ञनिक सुंदरकांड का सस्वर सामूहिक पाठ करेंगे।
अंतरराष्ट्रीय भजन गायक जय पांडेय कोकिल भजनों की प्रस्तुति देंगे।
महोत्सव में कृष्ण कुमार चौरसिया के हनुमत संग्रहालय का दर्शन करवाया जाएगा।
लखनऊ में पहली बार छत्तीसगढ़ के रामनामी समुदाय से मिलने का अवसर भी मिलेगा। आयोजन के दौरान रात में गंगा महाआरती होगी। दोनों दिन ज्योति प्रार्थना, आरती और दिव्य हनुमंत भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।









Users Today : 1
Users This Year : 15568
Total Users : 28161
Views Today : 1
Total views : 55909