चन्दौली सकलडीहा,
कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर रविवार की देर शाम जमुरना गांव में आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उन्होने नये मंत्री मंडल के विस्तार से पत्रकारों से जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जहां हर वर्ग के लोगों को सम्मान मिलता है। इस मौके पर आसपास गांव के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि भाजपा जाति धर्म से हटकर राष्ट्रहित की बात करती है। सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास को जिंदा रखती है। पश्चिम बंगाल में भाजपा को मिली प्रचंड जीत जिसका जीता जागता उदाहरण है। भाजपा ने सनातन धर्म और हिंदू समाज पर हो रहे अत्याचार को इस जीत से समाप्त कर दिया है।
आज यूपी की तरह बंगाल में भी कानून का राज स्थापित होगा। मंत्री मंडल के विस्तार पर चर्चा करते हुए कहा कि मोदी योगी के नेतृत्व में भाजपा में हर समाज को सम्मान और अधिकार मिलता है। नये मंत्री मंडल में हर समाज को सम्मान दिया गया।
अन्य दलों में एक जाति धर्म को बढ़ावा दिया जाता है। आज देश ही नही पूरे विश्वस्तर पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के अलट विश्वास और कार्यो की सराहना करते है। कार्यक्रम में सभी आये हुए बर्जुग और युवाओं को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर खरपत्तू राजभर,शंभूनाथ,छोटेलाल यादव,अतुल सिंह,चंदन,सरवन राजभर,रतेन्द्र राजभर,रिंकू राजभर,शशी विशाल भारद्वाज,अशोक प्रजापति,अरविंद सहित अन्य मौजूद रहे।









Users Today : 1
Users This Year : 15568
Total Users : 28161
Views Today : 1
Total views : 55909