पत्रकारों की सुरक्षा में चूक बर्दाश्त नहीं करेगा राष्ट्रीय पत्रकार परिषद : रामकुमार वर्मा
ज्ञानपुर मुख्यालय स्थित राष्ट्रीय पत्रकार परिषद की समीक्षा बैठक जिलाध्यक्ष रामकुमार वर्मा के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, पत्रकारों की सुरक्षा तथा संगठन विस्तार को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामकुमार वर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों के साथ हो रही घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं। पत्रकार समाज का चौथा स्तंभ है और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में उसकी अहम भूमिका रहती है।
ऐसे में पत्रकारों की सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक राष्ट्रीय पत्रकार परिषद बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि संगठन पत्रकार हितों की रक्षा के लिए हमेशा संघर्षरत रहेगा और किसी भी पत्रकार के साथ अन्याय होने पर परिषद मजबूती के साथ खड़ी दिखाई देगी।
उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक में सदस्यता अभियान को तेज करने, पत्रकारों की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने तथा संगठन को और सक्रिय बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में जिला महामंत्री देवेश पांडेय, जिला महासचिव गुलाम रिजवी, ब्लॉक अध्यक्ष सरस सिंह, ब्लॉक उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह, पंकज द्विवेदी, विनोद बिंद, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रिता बिंद, जिला उपाध्यक्ष शीतल श्रीवास्तव, रामनरेश पाल, विनोद पाल तथा डीघ ब्लॉक अध्यक्ष आनंद तिवारी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – फारुख जाफरी










Users Today : 56
Users This Year : 23847
Total Users : 36440
Views Today : 142
Total views : 71639