ऑपरेशन चक्रव्यूह में चेतगंज पुलिस का बड़ा एक्शन: वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी।

चोरी, लूट, शराब तस्करी और चेन स्नेचिंग जैसी घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चेतगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज शुभम कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला की टीम ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के दौरान एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की।

पुलिस के अनुसार लकड़मंडी तिराहे के पास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था, तभी पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर संजीव कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी ग्राम बैकुण्ठपुर, पोस्ट मंगारी, थाना फूलपुर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई।

प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि वादी ने बुधवार को मोटरसाइकिल नंबर UP 65 BK 7958 चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की और आरोपी को चौकाघाट क्षेत्र से धर दबोचा।

गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ धारा 303(2) व 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला, चौकी प्रभारी पानदरीबा रोहित कुमार तिवारी, सब इंस्पेक्टर सूरज कुमार शाह और कांस्टेबल प्रदीप कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई