प्रदेश में पिछले वर्ष छात्रवृत्ति पाने से वंचित रह गए पांच लाख से अधिक छात्रों को दीपावली से पहले छात्रवृत्ति मिल जाएगी।
शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक में समाज कल्याण विभाग के इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। शिक्षण संस्थानों की ओर से छात्रों का मास्टर डाटा लॉक न करने, परीक्षा परिणाम घोषित न होने, बजट की कमी व अन्य कारणों से छात्र छात्रवृत्ति से वंचित रह गए थे।
अब इन्हें छात्रवृत्ति मिलेगी।
वर्ष 2024-25 के सामान्य, एससी-एसटी, ओबीसी व अल्पसंख्यक श्रेणी के ऐसे करीब 5.86 विद्यार्थी हैं, जिन्हें शिक्षण संस्थानों की लापरवाही के कारण छात्रवृत्ति से वंचित होना पड़ा था। बड़ी संख्या में छात्रों को छात्रवृत्ति न मिल पाने की जानकारी जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मिली तो उन्होंने सख्त नाराजगी जताई। फिर इन छात्रों को छात्रवृत्ति वितरित करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया। यही नहीं इस गड़बड़ी के जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है।










Users Today : 67
Users This Year : 23678
Total Users : 36271
Views Today : 138
Total views : 71241