वाराणसी नमो घाट पर गश्त के दौरान उप निरीक्षक अंकित कुलश्रेष्ठ, हे0का0 जोगेंद्र कुमार व का0 द्विजेश त्रिपाठी की टीम को एक मासूम बच्चा अकेले रोता हुआ मिला। बच्चा काफी डरा-सहमा था और कुछ बता नहीं पा रहा था। पुलिस टीम ने संवेदनशीलता दिखाते हुए उसे शांत कराया और साथ लेकर पूरे घाट क्षेत्र में खोजबीन शुरू की।
काफी प्रयास के बाद पुलिस टीम बच्चे के परिजनों तक पहुंचने में सफल रही, जो उसे ढूंढते-ढूंढते परेशान हो चुके थे। परिजनों ने बताया कि वे बिहार से वाराणसी घूमने आए थे और भीड़ में बच्चा बिछड़ गया था। बच्चे को सुरक्षित पाकर परिवार ने नमो घाट पर्यटक पुलिस का आभार जताया।










Users Today : 81
Users This Year : 23692
Total Users : 36285
Views Today : 156
Total views : 71259